|
|
|||
|
||||
Overviewपंजाबी गीतों की धुन सुनते ही मन में उल्लास और खुशी की उमंग उठने लगती है। ढोलक की थाप पर हाथ-पांव भांगड़ा और गिद्दा करने को मचलने लगते हैं। दरअसल पंजाबी भाषा बहुत सरल, सहज और मीठी है। इसके बोल मन के तार को झंकृत ही नहीं करते बल्कि मन को हर्षोल्लास से अभिभूत भी कर देते हैं। संभवत इन्हीं कारणों से पंजाबी लोक गीत इतने लोकप्रिय और कर्णप्रिय भी हैं। इस पुस्तक में हमने पंजाब के दूरदराज अंचलों में उत्साहपूर्वक गाये जाने वाले गीतों को संकलित करने की कोशिश की है। इसमें लोक गीतों के अलावा पंजाबी भक्ति गीत तथा अन्य सभी तरह के गीतों को शामिल किया है जो बड़े ही हर्षोल्लास से ढोल-मजीरे के साथ गाए जाते हैं। माता की भेंट हो या श्रीकृष्ण रस में भींगे गीत या श्रीराम गुणगान या फिर गुरु सुमिरन सभी मन को लुभाते हैं। तेज धुन पर गाए जाने वाले पंजाबी टप्पे और गिद्दा के तो क्या कहने। यह सभी के मन में जोश और रंग भर देते हैं जिस पर सभी थरकने को मजबूर हो जाते हैं। हमें उम्मीद है कि जीवन के हर रंग को छूने वाला यह संकलन आपके लिए अनोखा उपहार होगा। इसे आप सहेज कर जरूर रखना चाहेंगे। Full Product DetailsAuthor: Saroj VermaPublisher: Diamond Books Imprint: Diamond Pocket Books ISBN: 9788128838897ISBN 10: 812883889 Pages: 200 Publication Date: 21 December 2022 Audience: General/trade , General Format: Paperback Publisher's Status: Active Availability: Available To Order We have confirmation that this item is in stock with the supplier. It will be ordered in for you and dispatched immediately. Language: Hindi Table of ContentsReviewsAuthor InformationTab Content 6Author Website:Countries AvailableAll regions |
||||