|
|
|||
|
||||
Overviewइस कविता संग्रह में १८ कविताएं हैं जो ऐसे मनोभाव को चित्रित कर देती हैं जो हम सब के जीवन से जुड़े हैं। बचपन कि मीठी स्मृति जीवन के किसी भी पड़ाव पर आपको भावुक कर सकती है और चेहरे पर एक मुस्कान भी छोड़ जाती हैं, कविता 'तंग सीढियाँ' आपको यही एहसास कराएंगी। 'चाँद सी लड़की' कविता माँ कि स्मृति में केवल एक याद नहीं बल्कि हर महिला से एक आग्रह है कि केवल दूसरों कि अपेक्षाओं को पूरा करने में जीवन ना झोंक दें,अपने लिए भी जी भर जियें, वहीँ 'निर्भया' कविता आज के समाज में महिलाओं कि सुरक्षा पर एक तंज़ है। 'गुमशुदा डायरी', 'रोशन हथेलियां' 'भ्रम' और 'प्रेमसुधा' जैसी अन्य कविताएं पाठकों को अपनेपन के साथ नयेपन का एहसास भी दिलाएंगी। Full Product DetailsAuthor: Archna YadavPublisher: Libresco Feeds Private Limited Imprint: Libresco Feeds Private Limited ISBN: 9789375274568ISBN 10: 937527456 Pages: 36 Publication Date: 11 November 2025 Audience: General/trade , General Format: Paperback Publisher's Status: Active Availability: Available To Order We have confirmation that this item is in stock with the supplier. It will be ordered in for you and dispatched immediately. Table of ContentsReviewsAuthor Informationअर्चना यादव मीडिया क्षेत्र से जुडी रही हैं। उन्होंने दिल्ली आकाशवाणी केंद्र के एफ एम गोल्ड चैनल पर कई साल बतौर उद्घोषिका के तौर पर कार्य किया, साथ ही बी ए जी फिल्म्स के रेडियो धमाल चैनल पर दो साल रेडियो जॉकी रहीं। इस बीच कई वॉइस स्टूडियो में क्रिएटिव डायरेक्टर के तौर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही ज़ी मीडिया के विऑन चैनल के साथ भी काम किया। लेखन के साथ-साथ उनकी रुचि गायन और पेंटिंग में है। Tab Content 6Author Website:Countries AvailableAll regions |
||||